सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्न अपलोड करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

भाटापारा। जिले के भाटापारा में एक चाइल्ड पोर्नोग्राफी में गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में दो मामले अब तक भाटापारा शहर थाना अंतर्गत घटित हुई है। पहली घटना नयापारा वार्ड और दूसरी घटना संत रविदास वार्ड में हुई जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मोबाइल भी जब्त किया गया है। पोर्नोग्राफी के मामले में कार्रवाई करते हुए संत रविदास वार्ड से अमर दास लहरे को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पोर्नोग्राफी के मामले में नयापारा वार्ड से रविंद्र ध्रुव पर भी कार्रवाई की गई है। भाटापारा टीआई विजय चौधरी ने बताया कि ये मामला मोबाइल पर बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो देखने, डाउनलोड करने और शेयर करने पर किया जाता है। इसकी माॅनिटरिंग दिल्ली एनसीआरबी की ओर से की जाती है। आरोपी अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो डाउनलोड करते थे और शेयर करते थे। उनके मोबाइल पोर्न वीडियो से भरे हुए थे। दोनों आरोपियों पर 67बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button