होम टेस्टिंग किट को ICMR की मंजूरी – अब घर बैठे खुद ही कर सकेंगे कोरोना की जांच

नईदिल्ली, कोराना की जांच अब घर पर भी की जा सकेगी। आईसीएमआर ने एक किट को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं। ICMR ने कोरोना टेस्ट किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है।आईसीएमआर ने कहा कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी।

ICMR ने कहा है कि पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन लिमिटेड की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट किट तैयार की गई है. संस्था ने कहा है कि इसका इस्तेमाल वे ही लोग करें, जिन्हें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं. ICMR की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘इसमें अंधाधुंध टेस्टिंग की सलाह नहीं दी जाती है. सभी लोग जिनकी जांच पॉजिटिव आई है, उन्हें वास्तविक पॉजिटिव माना जा सकता है और बार-बार टेस्टिंग की कोई जरूरत नहीं है. वहीं लक्षणों के बावजूद जिन लोगों के सेल्फ टेस्ट का रिजल्ट निगेटिव आता है तो उन्हें संदिग्ध कोविड केस माना जाएगा और वे आरटी-पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button