दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बाटी गई बीपीएल कार्ड धारियों को खाद्यान सामग्री एवम हरी सब्जी एवम मास्क

BY-नवीन श्रीवास्तव
जगदलपुर–पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में दिन गुरुवार को 395 परिवार जो बीपीएल कार्ड धारी है उन्हें पार्षद सविता सुरेश गुप्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के द्वारा खाद्यान्न सामग्री, हरी सब्जी एवम मास्क पार्षद निधि से वितरण किया गया,पार्षद सविता सुरेश गुप्ता का कहना है कि मेरे वार्ड में रहने वाले बीपीएल कार्ड धारियों को खाद्यान्न सामग्री के साथ-साथ हरी सब्जी के साथ मास्क भी दे रही हूँ वार्ड के समस्त जनों को काढ़ा भी पिलाया जाएगा। 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाद्यान्न सामग्री,हरी सब्जी एवम मास्क बाटा गया, इस खाद्यान्न वितरण में मुख्य रूप से रजनीश पाणिग्रही,नरसिंग राव, मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा,गणेश काले ,शशिनाथ पाठक,प्रकाश झा,सुरेश कश्यप,रोशन झा,सूर्य भूषण सिंह,अमर झा,बंटू पांडे,इकबाल सिंह,जंत्रित सिंह,गुरप्रीत,गोल्डी,गौरव,सोनू,बसंत,सुखविंदर सिंह,निशान,नवनीत सराठे, उपस्थित थे।



