गिरीश दूबे के निर्देशानुसार कामरान अंसारी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR कराई गई दर्ज



रायपुर।शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय गिरीश दुबे के निर्देशानुसार जिला महामंत्री मा.कामरान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश धोत्रे , ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा वार्ड अध्यक्ष संदीप बारले, सचिव दिवाकर साहू ,वार्ड अध्यक्ष गोविंद चौधरी,वार्ड अध्यक्ष सागर दुलहानी, के साथ ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा खिलाफ तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई . टूलकिट मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. बतादें कि एआईसीसी, अनुसंधान विभाग के लेटरहेड को जाली बनाने और उस पर झूठी और मनगढ़ंत सामाग्री इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप लगाया गया है.



