छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 6477 नए मामले, लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंताजनक

: रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कुछ हद तक कम हुई है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को नए केस कम आए हैं। नए केस की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगभग दुगुनी है,लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक हैं। मंगलवार को 6477 नए मरीजों की पहचान हुई है। 24 घंटे में 11250 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 153 मरीजों की मौत हुई है lछत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग अभी भी कोरोना के गंभीर चपेट में है। कोरिया में आज सर्वाधिक 573 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपु में 488, जांजगीर में 450, रायगढ़ में 417, रायपुर में 382 नये मरीज मिले हैं lरायपुर और बिलासपुर में आज 15-15 मौतें हुई है। वहीं दुर्ग में 10, जांजगीर में 14, बस्तर में 13 मौतें हुई है।




