नारायणपुर जेल में संक्रमित मिले 52 कैदी,आइसोलेशन में हो रहा इलाज

नारायणपुर, नारायणपुर उप जेल के अंदर बढ़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां जेल में बंद 52 कैदी कोरोना संक्रमित पाये गये है। साथ ही ड्यूटी कर रहे दो अन्य कर्मचारी भी पाॅजिटिव मिले है। सभी मरीजों का जेल में ही इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही जेल में बंद बंदियों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें दो कर्मचारी और 52 कैदियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। सभी कैदियों में कोरोना के हल्के लक्षण है। इसी वजह से सभी का इलाज उप जेेल में ही किया जा रहा है।

इधर बंदियों के पाॅजिटिव होने की खबर मिलने के बाद नारायणपुर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, एसपी मोहित गर्ग जेल में मुआयना करने के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित कैदियों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही जेल में मिल रहे उपचार, भोजन और दवाईयों के बारे में भी जानकारी लीं।

Related Articles

Back to top button