पार्षद आकाश तिवारी की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, निगम की टीम ने पहुंचकर 48 घण्टे की दी मोहलत और चालान भी काटा


रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के रवि नगर स्थित एक बंगले में लगभग चार ट्रक स्पंज और वेस्टेज छत के ऊपर पाया गया पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि जैसे ही उनको सूचना मिली तत्काल मौके पर नगर निगम की टीम पहुंचकर मकान मालिक को 24 घंटे से 48 घंटे की मोहलत देकर छत को साफ करने को कहा और चालान भी काटा आसपास के परिवार वालों के शिकायत के बाद वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और देखा कि इतनी अधिक मात्रा में कचरा छत पर है यदि इसमें आग लग जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी तत्काल प्रभाव से कचरे को साफ करने का निर्देश दिया।




