प्रेस क्लब में पत्रकारों को युवा कांग्रेस ने भाप मशीन किया भेंट

रायपुर।रायपुर उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष आशीष शिंदे के द्वारा जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा जी की उपस्थिति में रायपुर प्रेस क्लब में कोरोना योद्धा हमारे शहर के सम्मानीय पत्रकारों को भाप मशीन भेंट की गयी ।

आशीष शिंदे ने कहा पत्रकार इस पूरे कोरोना काल मे लोगों के बीच रहते हुये लगातार अपना कर्तव्य निभा रहे । हम और हमारे जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा जी उनके लिये एक छोटा सा उपहार जो इस कोरोना बीमारी से बचाव में उपयोगी उसे सम्मानीय पत्रकार साथियों को भेंट करने यहां रायपुर प्रेस क्लब में उपस्थित हुये है। और आगे आशीष शिंदे ने कहा मैं उम्मीद करता हूँ इसी तरह हम एक दूसरे के साथ अगर दमदारी से खड़े रहे और अपने अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे तो वह दिन दूर नही जब हम कोरोना के खिलाफ़ जारी इस जंग को जीत लेंगे ।

कार्यक्रम में शामिल थे बृजकिशोर साहू (अधिवक्ता),नवीश , तिलकेश, नवीन, गोपाल,महादेव और साथीगण ।

Related Articles

Back to top button