छत्तीसगढ़

बीजेपी के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा जशपुर से होगी शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा कल दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा को जशपुर में हरी झंडी दिखाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्‌डा 15 सितंबर को पुणे से विशेष विमान में बैठकर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से Connecting से जशपुर पुलिस लाइन हेलीपैड में 11:40 बजे उतरेंगे। इसके बाद कार से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह जाएंगे।

12:25 बजे से 12:45 बजे तक जेपी नड्‌डा भगवान बालाजी मंदिर में पूजा पाठ में शामिल होंगे। 1:10 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 3:10 बजे तक वे आमसभा विजय परिवर्तन कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वापस हेलिकॉप्टर से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचकर प्लेन से पुणे रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button