लॉकडाउन के वक़्त जरुतमन्दों की सेवा में अग्रसर बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा-नवनीत

BY-नवीन श्रीवास्तव

आसना ग्राम पंचायत पहुच 70 परिवारो को दिया राशन-मुक्तिमोर्चा

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्यसयोजक नवनीत चाँद के नेतृत्व में सम्भागीय सह सयोंजक हसन रजा व सम्भागीय महासचिव सौरभ दुलानी की उपस्थिति में आज ग्राम पंचायत आसना पहुच मुक्तिमोर्चा द्वारा लॉकडाउन के दौरान राशन के लिए जरूरतमंदों 70 परिवारो को सूखा राशन स्वरूप मद्त दी गई ,मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने कोरोना संक्रमण के रोक थाम के प्रयासों को बस्तर में नाकामी बता कहा कि बस्तर में लॉकडाउन को बढ़ाने से पहले गरीबो व जरुतमन्दों पर इसके दुष्प्रभावों पर विचार कर राहत हेतु कारगर योजनाओं को सही स्वरूप में नहीं बनाना जमीनी स्तर पर लोगो के लिए परेशानी खड़ा कर रहा है।वही लगातार लॉक डाउन के पश्चात भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े व नाकाफी समस्त व्यवस्थाएं राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के किये गए दावे की पोल खोल रहे है। बस्तर की जनता को राज्य सरकार की कोरोना को लेकर तैयारी में बरती गई लापरवाही महंगी पड़ रही है। इस लिए मुक्तिमोर्चा द्वारा लगातार गांव व शहर में लोगो की हर सम्भव मद्त का प्रयास करने की कोसिस की जा रही है। इस दौरान मुक्तिमोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button