कोरोना के खिलाफ मिलजुल कर छिड़ी लड़ाई.. समय के पन्ने पर जल्दी ही एक अनोखी जीत दर्ज होने वाली है..(संकल्प ही विकल्प.)

मैदान में डटे बस्तर के सांसद ..और सांसद -कोविड जन सहायता केंद्र मददगार साबित हो रहा

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव, कोरोना संक्रमण का अति कठिन दौर है पर पक्का है ..यकीन करें जीत हम इंसानों की ही होगी .. इस धरती पर मनुष्य आज तक अजेय रहा है… हालांकि महामारी के संक्रमण से बस्तर भी अछूता नहीं है पर इसके बावजूद भी जितना हो रहा है लोग दूसरों के लिए कर रहे हैं यह अदभुत रूप से सरहानीय है.. ऐसे में… बस्तर में युवा उर्जा के धनी सांसद दीपक बैज भी अपनी टीम के साथ डटे हैं चाहे बड़ा जी के हरिनारायण,राजेंद्र हो या विशाखापट्टनम में फंसे विद्यार्थी बच्चे हों या फिर लॉक डाउन में राजनांदगांव से बस्तर की नर्सिंग छात्राओं की वापसी ,गुजरात में फंसे मोहन सिंह की बिलासपुर वापसी हो दिन हो या रात मशक्कत, प्रयास इस बात को लेकर जारी है कि बीमारी के ऊपर जीत हो उन्हें पता है की अधिक अधिक मदद तभी संभव है जब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा जा सके यह समझना जरूरी भी है इसी तर्ज सांसद ने अपना नंबर सार्वजनिक कर दिया है ताकि कोई भी इस महामारी में जो समस्याओं से जूझ रहा हो त्वरित संपर्क कर मदद ले सके इसके साथ ही सांसद -कोविड जन सहायता केंद्र भी खोला गया है जिससे लोग संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं इसके बाद से ना केवल बस्तर बल्कि प्रदेश भर से लोग अपनी समस्या को लेकर सांसद से और सांसद जन सहायता केंद्र से संपर्क कर रहे हैं और यथासंभव उनका निराकरण भी किया जा रहा है ..यह समय की मांग है चाहे कोई किसी भी पद में हो मंत्रियों सांसदों विधायक हो या कोई और जनप्रतिनिधि समाजसेवी हो या व्यापारी कोई संस्था संगठन से हो या फिर कोई आम आदमी यथाशक्ति जिस तरह लोग सामने आ रहे हैं और मिलजुल कर कोरोना के खिलाफ लड़ाइयां छिड़ी है पक्का है… जीत की अनोखी कहानी इतिहास में एक बार फिर दर्ज होने वाली है इसके साथ ही जिम्मेदार व्यवस्था पर बैठे लोग वर्तमान में मौजूदा गंभीरता की छाती पर आनेवाली भावी समस्याओं के लिए भी मुक्कमल योजना तैयार रखें ताकि अब जीतने कोई भी कमी ना रह जाए।

Related Articles

Back to top button