छत्तीसगढ़ में आज मिले 15785 नए मरीज,210 मौते

रायपुर , छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में लगातार मौत का आंकड़ा घट रहा है। 24 घंटे में 210 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। प्रदेश में हालांकि मरीज़ों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। आज भी 15 हज़ार 785 नये मरीज मिले हैं, वहीं 11 हज़ार 308 मरीज स्वस्थ्य भी हुए है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस 1.24लाख से ज्यादा है।

जांजगीर आज भी कोरोना के मामले में टॉप पर रहा है। जांजगीर में 1283, बिलासपुर में 1223, रायगढ़ में 1220, कोरबा में 1206 नए मरीज मिले हैं रायपुर और दुर्ग में मरीज कम हुए है। रायपुर में 1108, दुर्ग में 899 नए मरीज मिले हैं।रायपुर में आज 39, दुर्ग में 23 और बिलासपुर में 28 लोगो की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button