छत्तीसगढ़ में आज मिले 15902 नए मरीज,229 मौते

रायपुर।छत्तीसगढ़ में 01मई को कोरोना संक्रमण के 15902 नए केस सामने आये हैं । वहीं 12508 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 229 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है । फिलहाल प्रदेश भर में 121099 एक्टिव केस हैं । रायपुर में 1464 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है ।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस  के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार शाम तक जिन 15902 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 1464, दुर्ग से 1029, राजनांदगांव से 447, बालोद से 447, बेमेतरा से 305, कबीरधाम 471, धमतरी से 529, बलौदाबाजर से 801, महासमुंद से 504, गरियाबंद से 456, बिलासपुर से 1290, रायगढ़ से 1075, कोरबा से 1228, जांजगीर-चांपा से 1061, मुंगेली से 584, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 368, सरगुजा से 507, कोरिया से 606, सूरजपुर से 450, बलरामपुर से 331, जशपुर से 52890, बस्तर से 177, कोंडागांव 302, कांकेर से 537 मरीज की पहचान की गई हैं.

Related Articles

Back to top button