महारानी अस्पताल में नाक कान गले का होगी सर्जरी , सीटी स्कैन मशीन की सुविधा

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर ।कोरोना संक्रमण के मुद्दे नजर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में स्थापित कोविड हॉस्पिटल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला चिकित्सालय जगदलपुर में सर्जरी अस्थि नेत्र नाक कान एवं गला रोगों के मरीजों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।विदित हो कि कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आपात स्थिति की तैयारी के लिए डिमरा पाल स्थित मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या बढ़ाने आदेश दिए थे जिसके बाद कुछ रोगों का उपचार महारानी अस्पताल में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे इसके साथ ही महारानी अस्पताल में इसकी तैयारी करवाई गई थी महारानी अस्पताल में सर्जरी नाक, कान, एवं गला, रोग के मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय जगदलपुर में 120 शैयायुक्त निर्माण कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया गया है यहां अतिरिक्त चिकित्सा विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जा रही है ।डॉक्टर संजय प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा महारानी अस्पताल को मरीजों के समुचित उपचार हेतु सिटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध कराई गई है। इससे जिससे जटिल रोगों की पहचान आसान होने के कारण समय पर उपचार प्रारंभ किया जा रहा है विश्वास है कि इसके बाद जहाँ कोरोना से लड़ने में पहले कठिनाई कम होगी वही जिला अस्पताल में उक्त सर्जरी के साथ अन्य सुविधाओं का फायदा भी होगा।




