लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर राजधानी के 2 पेट्रोल पंप सील, जिलाप्रशासन की कार्यवाही

रायपुर, रायपुर में दो पेट्रोल पम्प को लाकडाउन का नियम तोडऩे के कारण आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ एस भारती दासन को इस आशय की जानकारी मिली थी कि रिंग रोड-1 में स्थित प्रांजल पेट्रोल पंप और सपना फ्यूल्स लॉकडाउन के दौरान पात्र व्यक्तियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर पेट्रोल देने के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
नियम विपरीत अनधिकृत व्यक्तियों को डीजल-पेट्रोल दिए जाने के कारण शहर के दो पेट्रोल पंप को सील कर वितरण पर रोक लगा दी है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पेट्रोल पंप की जांच करने पर शिकायत सही पाए जाने के कारण प्रांजल पेट्रोल पंप ओर सपना फ्यूल्स का डीजल- पेट्रोल का विक्रय आगामी आदेश तक स्थगित करते हुए सील कर दिया है



