भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा सेनेटाइजर, मास्क एवं खाद्य सामग्री का किया वितरण

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष गीता नाग एवम महामंत्री कृष्णा राय द्वारा गुरुवार को जरूरतमंद महिलाओं को घर घर जाकर सेनेटाइजर,मास्क एवम खाद्य सामग्री वितरण किया गया।दो गज की दूरी एवम मास्क पहनना व साबुन का प्रयोग करने कहा गया।कोरोना से बचाव हेतु 18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को 01 मई से वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक भी किया गया और बताया गया कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी को बुखार व कमजोरी लगने पर ना घबराए।वैक्सीन लगने से कोरोना महामारी से लड़ने की शक्ति मिलती है।सरकार एवम जिला प्रशासन के हर नियमो का पालन करने कहा।इस लॉक डाउन में घर से बाहर ना निकलने का आग्रह किया गया।यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा ने दिया।

Related Articles

Back to top button