बस्तर साँसद दीपक बैज व प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ने जरूरतमंदों के लिए भेजा सब्जियों से भरा पिकअप…

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर ।इस कोरोना काल मे लोग लगातार लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों के अंदर सुरक्षित है। इन परिस्थितियों में राशन और सब्जीयों की दिक्कत आ रही है। अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लाक के पखनार में ग्रामीणों ने साँसद दीपक बैज को फोन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिससे कि आज सब्जियों से भरा पिकअप बस्तर साँसद दीपक बैज व उनकी टीम दरभा ब्लॉक के पखनार में सब्जियों से भरा पिकअप साँसद प्रतिनिधि आशिष मिश्रा,साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,महेंद्र बघेल,अनिल जैसवाल, सुखदेव कश्यप, केशव ठाकुर, कृषक राजशेखर तिवारी ले कर रवाना हुए।*

इस दौरान लोहंडीगुड़ा से ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,केदार सिंह ढेक,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,पवन शेट्टी,रमेश पुजारी एवँ अन्य उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button