संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर। कोरोना से संक्रमित पूर्व सासंद करुणा शुक्ला का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में बहुत कम लोग मिलते हैं, जो सम्पूर्ण योग्यता के साथ परिभाषित कर पाते हैं। करुणा शुक्ला का लंबा राजनीतिक जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। महिला सशक्तिकरण को जीवंत रूप से जिसने सम्पूर्ण समाज में आत्मसात किया, करुणा दीदी एक उदाहरण हैं। कांग्रेस में आने के बाद प्रशिक्षण और काडर बेस तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उपाध्याय ने कहा कि “मैं करुणा शुक्ला के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं। उनका मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलते रहा, हमेशा वे मुझे आगे बढ़ने प्रेरित करती रहीं। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें यही प्रार्थना है।”



