18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का भूपेश सरकार मुफ्त करेगी वेक्सिनेशन प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने तहेदिल से किया शुक्रिया

रायपुर/18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के कोरोना वैक्सिनेशन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा इस जनहितकारी फैसले पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री इम्तियाज़ हैदर ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिये भूपेश सरकार हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत रही है। मरीजों के इलाज के लिये जहाँ एक ओर लगातार बिस्तरों,एवम ऑक्सीजन बेड सहित वेंटिलेटर बेड में वृद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके उद्योगो में ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाई और अब जो युवा वर्ग है यानि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के कोरोना वैक्सिनेशन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा करने का निर्णय स्वागतेय है श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया होने का अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है और कहा है कि अपने नागरिको के जीवन रक्षा हेतु हम हर संभव कदम उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button