कोरोना वैक्सीन 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगाई जाएगी, मोदी सरकार ने दी मंजूरी

Corona Vaccination Phase 3: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. इसके मुताबिक, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी.
बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी. इस बीच मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया है. इससे पहले 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी.



