लोहण्डीगुड़ा के सर्व समाज ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 130वे जयंती के अंबेडकर भवन में मनाई गईं

BY-Naveen Shrivastava

लोहण्डीगुड़ा:-लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में सर्व समाज के द्वारा आज अंबेडकर जयंती मनाई गई, आधुनिक भारत का निर्माता भारत रत्न डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर जी को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अम्बेडकर जी को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाना जाता हैं। बौद्ध समाज सचिव हेमराव खापंडे, सर्व आदिवासी समाज प्रदेश संयुक्त सचिव जगदीश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष इंदर मांझी व युवा प्रभाग जिला उपाध्यक्ष भरत कश्यप ने आगे कहा कि सभी को भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए शिक्षित व संगठित होकर उनके विचारों और उनके द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जगदीश मौर्य,हेमराव खापंडे,‌इंदर मांझी,भरत कश्यप, बसन्त कश्यप, सकरू मंडावी, विनोद यादव,टकेश्वर भारद्वाज,प्रमानंद प्रैकरा, भुनेश्वर डहरे, प्यारेलाल रामकर,खगेश्वर नेरकर,विल्लूलाल वेद, पुष्पलता ईसनेहलता,अजय मेश्राम,तरूण वैजारी,सन्दीप सोनपिपरे आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button