लॉकडाउन में शराब दुकान खुलने का आदेश वायरल, आबकारी आयुक्त ने बताया फेक

रायपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने रायपुर जिले में 10 दिवसीय सख्त लॉकडाउन लागू किया है। 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा। उन्होंने इस बार सब्जी, फल तक बेचने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने जिले में किराना और शराब दुकान भी बंद रहने की जानकारी दी गई थी। ऐसे में सोशल मीडिया में शराब दुकान खुलने के वायरल हुए आदेश से हड़कंप मच गया है। आबकारी आयुक्त ने इसे फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। पुराने आदेश में हेरफेर कर वायरल किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

 रायपुर, राजधानी में आबकारी विभाग ने लाॅकडाउन के दौरान शराब दुकानों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। आदेश में कहा गया है कि लाॅकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद इसलिए कई लोगों की मौत शराब न मिलने की वजह से हो गयी हैं। वहीं कई लोगों ने जहरीली शराब पीना शुरू कर दिया है। जिससे मौतें हो रही है। इसलिए फिर से शराब दुकानों को खोलने की तैयारी की जा रही है।

कई मदिरा प्रेमियों के द्वारा चोरी कर मदिरा का उपयोग भी किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए भविष्य में जान-मान की हानि को रोकने की दृष्टि से शासन द्वारा मदिरा दुकानों को प्रारंभ करने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button