छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस, पहली बार 1 दिन में 11 हजार से ज्यादा मामले

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। प्रदेश में 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। आज मरीजों का कुल आंकड़ा 11447 रहा। वहीं 63 लोगों की आज मौत भी हुई है। कोरोना से मरीज का ये अब तक सबसे भयावह आंकड़ा है। प्रदेश में आज 11447 नये मरीज मिले हैं, वहीं कुल 2305 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 4 लाख को पार कर गया है। वहीं कुल एक्टिव केस अब प्रदेश में 76 हजार 868 हो गये हैं।

रायपुर में आज 2622 कोरोना के केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में 1786, राजनांदगांव में 1149, बालोद में 337, बेमेतरा में 336, कवर्धा में 377, धमतरी में 397, बलौदाबाजार में 619, महासमुंद में 548, गरियाबंद में 191, बिलासपुर में 687, रायगढ़ में 262, कोरबा में 523, जांजगीर में 261, मुंगेली में 152, सरगुजा में 202, कोरिया में 77, सूरजपुर में 119, जशपुर में 174, बस्तर 148 और कांकेर में 194 नये मरीज मिले हैं lरायपुर में आज 28 मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 14 लोगों ने दम तोड़ा है। राजनांदगांव में 4, बिलासपुर में 3, धमतरी में 2 मौत हुई है। गरियाबंद में भी 2 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button