नगर निगम जोन 10 की टीम ने शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को निगम की जेसीबी ने ढहाया
रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 10 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 10 के जोन कमिश्नर अरुण साहू की अगुवाई एवं जोन नगर निवेश उप अभियंता लोचन चौहान की उपस्थिति में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत निगम जोन 10 के कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 के तहत आने वाले डुंडा मार्ग में लगभग 1200 वर्गफुट शासकीय भूमि पर किए गए पक्के अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ा गया और और शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की कार्यवाही की। जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री साहू ने बताया कि पूर्व में भी अवैध निर्माणकर्ता द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके वहां दुकान बना ली गयी थी, जिसे नगर निगम नगर निवेश विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तोड़ा था। अवैध कब्जाधारी द्वारा शासकीय भूमि पर दोबारा अवैध कब्जा करके कार गैरेज बना लिया गया, इसकी जानकारी होते ही निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ते हुए वहां लगभग 1200 वर्गफुट शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवा दिया गया।