अब मध्य प्रदेश ने किया ऐलान, सभी शहरों में होगा लॉकडाउन

देशभर में कोरोना के मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी जारी है। यूं तो भारत में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना वायरस पर लगाम नहीं कस पा रही। बेकाबू होते हालात को देखते हुए कई राज्यों ने स्थिति के अनुरूप प्रतिबंधों का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।



