वृक्षारोपण के बाद लापरवाही करने वालों पर निलंबन की कार्यवाही होनी चाहिए -शिवसेना

बस्तर / जगदलपुर । बस्तर ज़िलाधीष महोदय को संबोधित करते हुए शिवसेना ज़िला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्हें अवगत कराने का प्रयास किया हैकि प्रशासन के मुखिया के तौर पर बैठक लेकर अधिकारियों को वृक्षारोपण के बाद देखरेख में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी ऐसी कड़े निर्देश के बावजूद भी ज़िले के बस्तानार ब्लॉक के अधिकारी नही मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही वृक्षारोपण कार्य पर कितना है उसे देखने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारों के वृक्षारोपण की स्तिथी वे स्वयं देख सकते हैं। शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष के बताया कि उनकी जांच दल ने यह पाया हैकि वृक्षारोपण के बाद अधिकतर पौधे सूख गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधों की हालत दिखने के बाद वे इस बाबत् जनपद पंचायत के सीईओ से मिलने भी वे गए थे.. तब उन्होंने कोई जवाब नही दिया। वन विभाग के जिम्मेदार लोगों का भी कोई अतापता नही है, इधर अधिकतर पौधे सूख गए हैं।

इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में सुप्रसिद्ध दलपत सागर के किनारे मीडिया, समाजसेवकों व प्रशासनिक लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बड़े दिखावे क्व साथ जो वृक्षारोपण किया गया था, अब उसी के ऊपर जलकुंभियों वाला कचरा डाल दिया गया अधिकतर पौधे दब कर नष्ट हो गए। ऐसे अनेक मामले हैं, जिनपर ध्यान नही देने वालों को सीधे निलंबित किया जाना चाहिए..

Related Articles

Back to top button