लॉकडाउन संभव,लेकिन अभी आदेश की प्रतीक्षा

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। शुक्रवार से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगने के पूरे आसार है। विभिन्न संगठनों के साथ बैठक मुख्यमंत्री ले चुके हैं। कलेक्टर कुछ ही देर बाद व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक ले रहे हैं इसके बाद इसकी घोषणा हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें अभी जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है। अंतिम फैसला कलेक्टर लेंगे,वैसे स्थिति को देखकर तय माना जा रहा है।



