कोरोना से रोकथाम लिए पार्षद कामरान अंसारी ने वार्ड में दवाई का छिड़काव करवाया

रायपुर। आज लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए वार्ड में दवाई का छिड़काव किया गया।





जिसमे प्रमुख रूप से दुर्गा मंदिर , शिव मंदिर, विनोबाभावे नगर बस्ती,शांति नगर ,एरिगेशन कॉलोनी के क्षेत्र में पार्षद कामरान अंसारी ने स्वयं की निगरानी में छिड़काव करवाया एवम कोरोना की रोकथाम के लिए हाथ धोना, मास्क पहनना, क्षेत्र की साफ़ सफाई, बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलना जैसे ज़रूरी दिशा निर्देश वार्ड वासियों को दिए एवम जनता से सहयोग का आग्रह किया।



