छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन सामने आए 5 हजार से ज्यादा मामले,32 की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 5250 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। राजधानी रायपुर में 1213 नए मरीज़ सामने आये हैं | स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2876 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 32 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4319 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। प्रदेश में आज भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5200 से ज्यादा रहा है। 24 घंटे में 5250 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 32 लोगों की कोरोना के जान गयी है। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा तीन लाख 70 हजार के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 38450 हो गये हैं।

हैरान करने की बात ये है कि प्रदेश में आज सिर्फ 27 हजार टेस्ट में 5000 से ज्यादा मरीज निकले हैं। रायपुर में आज 1213 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 995, बेमतेरा में 487, राजनांदगांव में 425, कवर्धा में 106, धतमरी में 131, बलौदाबाजार में 147, महासमुंद में 237, बिलासपुर में 291, रायगढ़ में 118, कोरबा में 189, सरगुजा में 182, जशपुर में 133 नये मरीज मिले हैं।रायपुर में आज मौत के भी खतरनाक आंकड़े आये हैं। रायपुर में 14 मरीजों की मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 19 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। धमतरी में 2, बिलासपुर में 3, जांजगीर में 2 और कोरिया में 1 लोगों की जान गयी है।

Related Articles

Back to top button