बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 23 जवान हुए शहीद

रायपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों ने एकबार फिर कायराना हरकतें की है।छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा गांव के पास नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 23 जवान की शहादत होने गयी है। जिस टेकलगुड़ा गांव में यह मुठभेड़ हुई, शहीद जवानों के शव अब भी वहीं पड़े हैं। जबकि कुल 31 जवान घायल हैं।
आपको बता दें कि शनिवार को हुई इस मुठभेड़ में पहले 5 जवानों के शहीद होने की ही खबर आई थी। बताया गया था कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 21 लापता हैं। लेकिन आज जब जवानों के शव से नई संख्या सामने आई है वो हैरान के देंने वाली है। मुठभेड़ की घटना के बाद नक्सली सुरक्षाबलों के हथियार, जूते और कपड़े तक लेकर चले गए हैं।
ये खतरनाक इलाका गुरिल्ला वार जोन कहा जाता है – बताया जा रहा है कि जिस जगह पर पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई है ये इलाका गुरिल्ला वार जोन के तहत आता है। यानी पेड़ और झाड़ियों की ओट लेकर छिपकर और एंबुश बनाकर वार करने में माहिर नक्सलियों के लिए ये कंफर्ट जोन है। यहां फोर्स एक साथ अटैक नहीं करती बल्कि टुकड़ियों में जाती है।
सुरक्षाकर्मियों की शहादत की इस बड़ी घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से सुरक्षाकर्मियों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश अपने जवानों के परिवार के साथ है।



