शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर ,स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में आयोजित महाकुंभ ने दी नई दिशा


जगदलपुर।बस्तर की धरती पर नवाचार, स्वावलंबन और उद्यमिता का ऐतिहासिक संगम — “Innovation Mahakumbh 1.0” का सफल ऐतिहासिक आयोजन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय रहा ।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में आयोजित इस महाकुंभ ने बस्तर को आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और युवा उद्यमिता की दिशा में एक नई पहचान देने का कार्य किया।
इस आयोजन में मान. श्री सतीश कुमार जी (अखिल भारतीय सह संगठक ), श्री केशव जी दुबोलिया जी(क्षेत्र संगठक ), श्री शंकर त्रिपाठी जी (प्रांत पूर्णकालिक), प्रांतीय -संभाग एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग रहा।इस कार्यक्रम मे स्वदेशी जागरण मंच जिला बस्तर की विशेष भूमिका रही
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मान. राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, मान.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मान. वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी, मान. वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी, मान.उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी तथा बस्तर सांसद जी, विधायक गण की प्रेरणादायी उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।
इसके साथ ही देशभर से पधारे उद्यमिता विषय के विशेषज्ञ तथा 7 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कुल मिलाकर बस्तर के सातों जिले से 1743 युवा और उद्यमी की सहभागिता रही । विशेष रूप से 200 पुनर्वासी ने भाग लिया ।
यह संपूर्ण आयोजन कुलगुरु श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी और उनकी टीम की सक्रियता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
“Innovation Mahakumbh 1.0” ने यह सिद्ध कर दिया कि जब संकल्प, संगठन और समाज एक साथ आते हैं, तो बस्तर जैसी धरती पर भी परिवर्तन की नई इबारत लिखी जा सकती है


