FEATURED

छात्रा संग आपत्तिजनक हालत में मिले शिक्षक का वीडियो वायरल, DEO ने किया सस्पेंड

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संविदा शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। मामला कथित “जंगल में मंगल” प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता अमित गुप्ता (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा) ने 21 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की मध्य रात्रि संबंधित शिक्षक एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों में आक्रोश है। लोगों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश ओझा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल को कार्यमुक्त कर दिया है और आगे जांच की बात कही है।

Related Articles

Back to top button