FEATURED

शराब से राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य भाजपा का असली चरित्र – कांग्रेस

 

 

रायपुर। आबकारी मंत्री द्वारा इस वर्ष शराब से राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पांच साल तक शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा के लिये अब शराब राजस्व बढ़ाने का साधन बन चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष सरकार ने शराब से 10700 करोड़ रू. कमाया है। आबकारी मंत्री इस वित्तीय वर्ष 13000 करोड़ राजस्व कमाने का लक्ष्य लेकर चल रहे मतलब साफ है सरकार इस साल और शराब की बिक्री बढ़ाने पर जोर देगी। चुनाव में शराब बंदी की बात पर झूठ बोलकर कांग्रेस को कोसने वाली जनता को गुमराह कर वोट लेने वाली भाजपा को जनता सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिये।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी के लिए बड़ी-बड़ी बात करती थी। शराब बंदी के लिये सरकार ने पिछले 2 साल में एक कदम भी नहीं उठाया। अब शराब की बिक्री बढ़ाने में लगी है। सरकार में आने के बाद शराब की खपत बढ़ाने नीति बना रही 67 नई दुकानें खोल दिए, 700 दुकानें जो पहले से चल रही थी उनको कंपोजिट कर दिया देशी में अंग्रेजी, अंग्रेजी में देशी बेचना शुरू कर दिया, मतलब 1400 काउंटर हो गया। इस वर्ष सरकार 30 और नई दुकाने खोलने की घोषणा कर चुकी है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई, दूसरे प्रांतों से शराब तस्करी कर के आ रही, बिना होलोग्राम, नकली होलोग्राम के शराब सरकारी दुकानों से बेची जा रही। पूरी सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। अवैध शराब बिकवा कर सत्ता में बैठे हुये लोगो अपनी जेंबे भरने का काम कर रहे है।

 

 

Related Articles

Back to top button