FEATURED

02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एल.आई.सी ऑफिस रोड का निर्माण कार्य शुरू

आवागमन सुविधा को लेकर इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर पार्षद श्री संग्राम सिंह राणा ने जताया आभार

 

जगदलपुर।02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एल.आई.सी ऑफिस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क सरस्वती शिशु मंदिर, एमपीएम हॉस्पिटल रोड होते हुए झाड़ेश्वर मंदिर तक बनाई जाएगी।

पूरी होने जा रही इस बहुप्रतीक्षित मांग से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद श्री संग्राम सिंह राणा ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप , जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन एवं पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही का हार्दिक आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button