FEATURED
दक्षिण ब्लॉक कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ गठन,सूची जारी , अमरजीत बने सचिव

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं बस्तर जिला प्रभारी शकील रिजवी जी की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू जी के द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी की अनुशंसा से दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया । कार्यकारिणी बिस्तर में पार्टी में सक्रिय श्री अमरजीत सिंह को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया है । अमरजीत ने इसके लिए पार्टी के साथ पार्टी के अपने सभी वरिष्ठों पदाधिकारी एवं नेताओं का आभार एवं हृदय से धन्यवाद जताया है।इस अवसर पर उनके सभी सहयोगी एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी है।



