FEATURED

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ कर्मचारियों के हित को लेकर संघ लगातार सक्रिय

 

जगदलपुर ,नवीन श्रीवास्तव ब्यूरो भारत सत्ता ।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा का दौरा किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान बीएमओ से मुलाकात कर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया । इस दौरान संभागीय अध्यक्ष श्री होमेश पांडे, जिला अध्यक्ष रीमा दानी ,महामंत्री हनुमंत राव, किशोर मरकाम हेमधर नाग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर या दौरा महत्वपूर्ण एवं सफल रहा। दरभा के बीएमओ श्री सुमन सेन से ड्यूटी रोस्टर प्रशासनिक ट्रांसफर, अटैचमेंट के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संघ जिला अध्यक्ष ने कहा कि संघ द्वारा लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर दौरा किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button