FEATURED
हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। श्री बेग ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हज कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना मेहताब आलम, मौलाना अमीर बेग, एवं मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित थें।



