FEATURED

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत मे लेना सत्ता के अहंकार का प्रतीक:मोहम्मद सरोश

 

रायपुर। आज जिस प्रकार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब  को शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री से सवाल करने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, वह यह स्पष्ट करता है कि, यह भाजपा की सरकार जनता की आवाज़ और युवाओं के सवालों से बुरी तरह डरी हुई है।
​क्या अब प्रधानमंत्री से सवाल पूछना अपराध हो गया है? युवा कांग्रेस यह पूछना चाहती है कि क्या एक जीवंत लोकतंत्र में देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति से जवाबदेही मांगना गुनाह हो गया है?
प्रवक्ता मोहम्मद सरोश ने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि देश भर मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री की नीतियों के खिलाफ किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई यह दर्शाती है कि सत्ता अब सच सुनने की शक्ति खो चुकी है। युवाओं द्वारा “Compromised PM” के नारे लगाना कोई अपराध नहीं, बल्कि देश के प्रति उनकी चिंता और जवाबदेही की मांग है।
​हमारा पक्ष स्पष्ट है,युवा कांग्रेस यह मानती है कि वर्तमान सरकार ने देश के हितों के साथ समझौता किया है। चाहे वह भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (Trade Deal) हो जिससे हमारे किसानों और घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुँच रहा है, या फिर डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे—हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी और उनके फैसले यह सवाल खड़े करते हैं कि आखिर सत्ता किसके दबाव में काम कर रही है?
यूथ कांग्रेस देश के युवाओं के भविष्य, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों और ज्वलंत मुद्दों पर सवाल कर रही है और आगे भी करेगी।
लेकिन भाजपा के द्वारा पुलिसिया कार्रवाई के दम पर विपक्ष की आवाज़ को दबाना ‘लोकतंत्र की हत्या’ के समान है।
भारतीय युवा कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा इस प्रकार लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

 

Related Articles

Back to top button