FEATURED

नियम की धज्जियां उड़ाकर किया जा रहा अवैध उत्खनन एवं परिवहन, मुक्ति मोर्चा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

 

 

जगदलपुर।बस्तर ब्लॉक के संचालित खदानों में शासन एवं प्रशासन के नियम कार्यों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध उत्खनन के मामले को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, एवं ब्लॉक अध्यक्ष बनमलिना बघेल , अयोध्या नाग के द्वारा संयुक्त रुप से एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया है।

 

बस्तर जिला अध्यक्ष नीलांबर एवं मुक्ति मोर्चा नेताओं ने कहा कि उचित कार्यवाही के अभाव में अवैध उत्खनन में लगे लोगों का साहस बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियम कायदों को ताक में रखकर अवैध परिवहन ,उत्खनन किया जा रहा है और खदान , क्रेशर मालिक अपना जेब भर रहे है । नीलांबर ने कहा कि एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शिकायत करते हुए उत्खनन ,क्रेशर प्लांट के विरोध पर हमने कार्रवाई की मांग की है समय रहते अगर उचित कार्यवाही नहीं किया जाता है तो मुक्ति मोर्चा मजबूरन आगे की कार्यवाही मैं सड़कों पर उतरेगी।

Related Articles

Back to top button