गीदम वेयरहाउस एवं नियानार धान खराबी मामले में जनता कांग्रेस में आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


सामने रखा 10 सूत्री मांग सहित एफआईआर , निलंबन की रखी मांग
जगदलपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में संभागीय पदाधिकारी एवं जिला के जिले के पदाधिकारियों की तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज आयुक्त कार्यालय पहुंच कर खाद्यान्न व्यवस्था गीदम वेयरहाउस सहित नियानार में धान खराब होने जैसे विषय पर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।
पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चाँद में बताया कि बस्तर संभाग में राज्य सरकार के खाद्यान्न व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदार विभागों – खाद्यान्न विभाग, विपणन विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम विभाग, वेयरहाउस विभाग, धान संग्रहण केंद्र द्वारा संचालित धान खरीदी, परिवहन, मिलर्स द्वारा धान मिलिंग, चावल की गुणवत्ता जांच, वेयरहाउस में स्टॉक, स्टॉक से राशन दुकान तक परिवहन में नियम के विरुद्ध बरती जाने वाली संपूर्ण प्रक्रिया पर हुई , विभागों की जिम्मेदार अधिकारियों ठेकेदारों एवं इनके करीबी रिस्तेदारो द्वारा वेहिसाब जमा किये गए संपत्ति की निष्पक्ष जांच अथवा जिला दंतेवाड़ा के वेयर हॉउस में जमा गुणवत्ता विहीन चावल व बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक धान संग्रहण केंद्र नियानार में हजारों क्विंटल धान खराब होने की जिम्मेदार दोषी धान संग्रहण प्रभारी,वेयर हॉउस प्रभारी अधिकारियों, गुणवत्ता निरीक्षक,मिलर्स, परिवहन ठेकेदारों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है क्योंकि मामला बस्तर के भोले भाले किसान और आदिवासियों से जुड़ा है ऐसे में हमारी मांगों को भी प्रशासन व शासन गंभीरता से लेगी ऐसा हमारा विश्वास है।
बस्तर बेटा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी योजनाओं में से एक खाद्यान्न वितरण योजना है! जिसमें बस्तर संभाग के साथ जिलों में निवासरत लाखों हितग्राहियों तक राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाता है! आपको विदित होगी शासन की इस योजना के संचालन हेतु संपूर्ण प्रक्रिया को सुनिश्चित करने हेतु पांच शासकीय विभाग की जिम्मेदारी एवं जवाबदारी के तहत इस योजना का संचालन होता है जिसमें धान संग्रहण केंद्र, जिला विपणन विभाग, जिला नागरिक आपूर्ति निगम, जिला वेयरहाउस संचालन, एवं जिला खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण जवाबदारी होती है! प्रारंभिक तौर पर धान खरीदी के तहत बस्तर संभाग के सभी जिलों में सरकारी समर्थन मूल्य में क्षेत्र के किसान अपने नजदीकी धान समर्थन केंद्र में बेहतर गुणवत्ता धान बेचते हैं।
उन्होंने कहा कि उसके तत्पश्चात जिला विपणन विभाग- जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स के माध्यम से धान संग्रहण केंद्र से धान का उठाव करवा कर राइस मिलर्स को खाद्यान्न विभाग के अनुबंध के आधार पर धान की मिलिंग का कार्य सौपा जाता है! बाद मे जिला विपणन विभाग के द्वारा धान का मीनिंग करने वाले रईस मिलर्स के माध्यम से चावल तैयार कर नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षकों के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवा जिले के वेयरहाउस में जमा करवाया जाता है पश्चात जिला खाद्यान्न विभाग द्वारा निर्धारित राशन दुकानों में जिला नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा निर्धारित परिवहन कर्ता के माध्यम से वेयरहाउस से खाद्य सामग्री उठाकर राशन संचालकों के दुकानों तक पहुंचाया जाता है! इन संपूर्ण प्रक्रियाओं के दौरान शान द्वारा सभी विभागों के मध्य आपसी सामंजस्य एवं संपूर्ण प्रक्रिया में लागू शर्तों का पालन करवाए जाने की जिम्मेदारी विभाग के जिला अधिकारियों एवं उनके अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारी के माध्यम से किया जाना होता है! परंतु विडंबना यह है कि इन संपूर्ण प्रक्रिया में कई दौर में निरीक्षण प्रक्रिया के पश्चात भी दंतेवाड़ा के गीदम वेयरहाउस में नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षक द्वारा राइस मिलर्स द्वारा दिए गए चावल की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट के पश्चात, वेयरहाउस गोदाम में गुणवत्ता बिन चावल का पाया जाना, तो वही बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक के धान संग्रहण केंद्र नियानार में हजारों क्विंटल धान का विपणन विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले डिलीवरी चालान के अभाव, ठेके में निर्धारित परिवहनकर्ता की लापरवाही हजारों क्विंटल धान का कर जाना यह कोई चूक नहीं, बल्कि सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा सुनियोजित तरीके से राज्य सरकार के खजाने को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र प्रतीत होता है?
नवनीत ने आगे कहा कि इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित वेयरहाउस के गोदाम, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा राइस मिलर्स के गुणवत्ता विहीन चावल की नियम विरुद्ध लाट स्वीकृति, वेयरहाउस से राशन संचालक को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में राशन पहुंचाने की शिकायत, और राइस मिलर्स के द्वारा धान संग्रहण केंद्र से उठाए गए धान की मिलिंग के चावल को जमा करने के बजाय, दूसरे चावल को जमा किए जाने की शिकायतें कई बार जिला प्रशासन के समक्ष एवं मीडिया में आती रही है! वर्तमान में घटित घटना एक संवेदनशील घटना है जो बस्तर संभाग के खाद्यान्न व्यवस्था पर सवाल उठा रही है तो वहीं हजारों हितग्राहियों के खाद्य अधिकार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ भी है!
जनता कांग्रेस ने कहा कि सब मामले में संपूर्ण विभाग द्वारा प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही एवं संगठित लूट के विरुद्ध 10 मांगों पर जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग निम्नलिखित अनुसार हमारे द्वारा किया जा रहा है: –
मांगे –
(1) बस्तर संभाग के किसान यदि शासकीय कृषि विभाग के गुणवत्ता मापदंड के आधार बाजार में विक्रय धान बीज का इस्तेमाल करके धान उगाने के पश्चात, सरकारी संग्रहण केंद्र में सरकारी समर्थन मूल्य में बिक्री कर रहे हैं! तो उसे धान की मिलिंग के पश्चात गुणवत्ता विहीन चावल कैसे उत्पन्न हो रहे हैं? जिला विपणन विभाग एवं संबंधित मिलर संपूर्ण प्रक्रिया की जांच की मांग
(2) खाद्यान्न विभाग एवं विपणन विभाग द्वारा पंजीकृत राइस मिलर द्वारा धान संग्रहण केंद्र से उठाए गए धान की मिलिंग प्रक्रिया और मिलिंग के पश्चात वेयरहाउस में जमा करवाए गए चावल प्रक्रिया की अनुबंध की शर्तों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग!
(3) विपणन विभाग द्वारा जारी डिलीवरी आधार पर धान गुणवत्ता सैंपल एवं मिलिंग के पश्चात नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चावल गुणवत्ता निरीक्षण के पश्चात प्रत्येक वेयर हॉउस में राइस मिलर्स द्वारा जमा करवाए ट्रक चावल लाट की गुणवत्ता सैंपल प्रक्रिया का अनुबंध के आधार पर पुनः वेयरहाउस में जमा करवाए गए चावल लाट के सैंपल,और दस्तावेज के जांच की मांग!
(4) बस्तर संभाग के सभी वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने अथवा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की समीक्षा की मांग
(5) बस्तर संभाग के सभी वेयरहाउस में जमा चावल लाट के दस्तावेज और वास्तविक जमा लॉट चावल के सेमल के मिलान- गुणवत्ता पर निष्पक्ष जांच की मांग!
(6) वेयरहाउस में संचालित परिवहन हेतु उपयोग में लाने वाले धर्म कांटा ( वेब ब्रिज) के मानक की जांच की मांग!
(7) वेयरहाउस में जमा सभी चावल लॉट के सरकारी कागज में दर्ज वजन और वास्तविक लॉट में जमा चावल के वजन और गुणवत्ता के मूल्यांकन की मांग!
(8) विपणन एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न प्रणाली को पहुंचाने हेतु परिवहन निविदा एवं निविदा की शर्तों वह भुगतान की प्रक्रिया की ऑडिट एवं जांच की मांग!
(9) खाद्यान्न विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम विभाग, विपणन विभाग धान संग्रहण केंद्र विभाग वेयरहाउस विभाग में जिला स्तर पर प्रमुख पदस्थ अधिकारियों व इस विभाग में कार्य ठेकेदारो के संपत्ति की समीक्षा एवं जांच की मांग!
आखिर में पार्टी है अपने अंतिम दसवीं मांग में कहा है कि उक्त दोनों गंभीर मामले एवंघटना पर संज्ञान लेते हुए जांच एवं दोषियों पर एफ आई आर, निलंबन, एवं राज्य सरकार के नुकसान की वसूली जैसे तत्काल कार्यवाही किया जाए। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल महासचिव संतु कश्यप युवा अध्यक्ष सूरज कश्यप जुगल कश्यप सीबो मांडवी जटेल बघेल, राजू कश्यप, सोमारू कश्यप , माटा कश्यप, सुखराम कश्यप,रानू कश्यप , वनगा कश्यप , सूकरु कश्यप पाकलु कश्यप , मैनी बघेल, हिमांशु आनंद, प्रिया यादव, अलका नादन, निहारिका सिंह, आकाश जॉन, धन सिंह बघेल, गायत्री ठाकुर आदि उपस्थित थे!



