FEATURED

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं युवाओं का मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने किया सेंड ऑफ सेरेमनी

 

रायपुए। आज दिनांक 6 जनवरी 2025 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित 75 युवा जो राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सम्मिलित होने दिल्ली जा रहे हैं उनके लिए सेंड ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया |

उक्त कार्यक्रम में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक अंतर्गत राज्य से चयनित 45 युवा एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियां में विजेता रहे 30 युवा शामिल है | 75 चयनित युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव नई दिल्ली में भारत मंडपम, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश के अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ मुखतीब होंगे एवं प्रतिस्पर्धा करेंगे |

कार्यक्रम में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में चयनित युवा अनुष्का चौरसिया एवं अभिनव वर्मा ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष अनुभव साझा किया एवं कल्चरल ट्रैक से चयनित युवा निधि तिवारी ने कविता पाठन कर युवा हौसला का परिचय दिया |

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज करने का संदेश दिया एवं मुख्यमंत्री जी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श का उल्लेख कर उठो जागो एवं तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो वाक्य सहित युवाओं के साथ प्रेरणमय संवाद किया | कार्यक्रम में श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष युवा आयोग, विभागीय सचिव श्री यशवंत कुमार उपसंचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button