FEATURED

नगर निगम जगदलपुर ने 77 स्थानों पर प्रति होर्डिंग विज्ञापन बोर्ड हेतु टेंडर आमंत्रित किया

 

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा चिन्हित 77 स्थानों पर प्रति होडिंग ग्राउंड होर्डिंग / विज्ञापन बोर्ड लगाने हेतु बंद लिफाफा पद्धति से निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति इस निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार निविदा फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि निविदा पत्रक जमा करने एवं खोलने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 रखी गई है। निविदा पत्रक नगर निगम जगदलपुर के राजस्व विभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

इन 77 स्थानों में प्रमुख रूप से —

दंतेश्वरी मंदिर के सामने, महाराणा प्रताप चौक, एयरपोर्ट चौक, शहीद पार्क चौक, स्टेट बैंक चौक, गीदम रोड, परपा नाका, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, अनुपमा चौक धरमपुरा, पीजी कॉलेज, दलपत सागर, सर्किट हाउस, सिरहासार चौक, कलेक्ट्रेट रोड, गोल बाजार चौक, नया बस स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानो का चयन किया गया है.

यह टेंडर महापौर संजय पांडे एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के निर्देश पर आयुक्त प्रवीण वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

इस अवसर पर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति निविदा प्रक्रिया में भाग लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह निविदा 03 वर्षों की संचालन अवधि के लिए आमंत्रित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर निगम जगदलपुर के राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button