बालाघाट-जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

बालाघाट. जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिसवालों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है, यह मुठभेड़ बालाघाट के लांजी मुख्यालय से करीब १५ किलोमीटर दूर स्थित जंगलों में हुई है, इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पुष्टि स्वयं गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने की है।
3 नक्सलियों को मार गिराया
जानकारी के अनुसार बालाघा जिले के लांजी क्षेत्र के बहेला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडाफरी के ग्राम कादला में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले, आज के ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हाक फोर्स के जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड दिया जाएगा।
इन नक्सलियों को किया ढेर
पुलिस एनकाउंटर में विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें 15 लाख का ईनामी डिविजनल कमेटी मेंबर नागेश, एरिया कमांडर मनोज, महिला एरिया कमांडर रामे की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दोनों एरिया कमांडर पर भी 8-8 लाख रुपए का इनाम था। बताया जा रहा है कि जहां मुठभेड़ हुई है, वह एरिया महराष्ट्र बार्डर से टच है, यहां हुई मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने एनकाउंटर में नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस से नक्सलियों के पास से एके 47 बंदूकें भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली मौका देखकर भाग भी गए हैं, पुलिस की ये मुठभेड़ जारी है, हो सकता है अभी और भी नक्सलियों को मार गिराने की खबर आए।



