छत्तीसगढ़

भाजपा नेता किरण देव ने वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से की मुलाकात

 

 

 

 

 

 

भाजपा का घर-घर पहुँच सघन जनसंपर्क, 30 जून तक निरंतर चलेगा कार्यक्रम

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।

भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में घर-घर संपर्क कर सघन जनसंपर्क आरंभ कर दिया है। सोमवार को गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र के गुरु गोविंद सिंह एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड में भाजपा के बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण सिंह देव व नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्डों में निकले और घरों में दस्तक देकर लोगों से संपर्क किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के लिये समर्थन मांगा।

गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा के लिये जनता का साथ मांगा।भारतीय जनता पार्टी का घर-घर पहुँच कर सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आगामी 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। संपर्क से समर्थन सूत्र वाक्य भाजपा ने तय किया है।

पूर्व महापौर किरण देव ने कहा नरेंद्र मोदी के 9 साल मे किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया है। लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।

घर-घर संपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, संग्राम सिंह राणा, ममता सिंह राणा, सुरेश कश्यप, प्रेम यादव,अनीता, सोमारी, रुगो, शांति, बुच्चो, मोहनबती, सुमनी बघेल, दीपाली आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

____________________

Related Articles

Back to top button