FEATURED

सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार शिक्षकों को पठन-पाठन सामग्री का किया गया वितरण……..

 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट रायपुर(छत्तीसगढ़)। सर्वत्र शिक्षा समिति, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार शिक्षकों को पठन–पाठन सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, वेद मंत्र, देशभक्ति, राष्ट्रीय पर्वों की जानकारी तथा नैतिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित है।

बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को लेखन सामग्री के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु लूडो, कैरम बोर्ड, तथा संस्कार-संस्कृति ज्ञान को बढ़ाने हेतु रामचरित मानस भी प्रदान की गई।

स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सिंह द्वारा राज्य कार्यालय, रायपुर में सभी संस्कार शिक्षकों को यह सामग्री वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button