जम्मू-कश्मीर राज्य सभा :NC को तीन तो बीजेपी को एक सीट पर मिली सफलता

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इन चार सीटों में से तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि चौथी सीट बीजेपी के खाते में गई है. चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल देखने को मिली और सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को बधाई दी.
नेशनल कॉन्फ्रेस ने मारी बाजी
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शमी ओबेरॉय राज्यसभा के लिए विजयी रहे. वहीं बीजेपी के सत शर्मा ने चौथी सीट जीतकर पार्टी के लिए खुशी का माहौल बनाया. सत शर्मा को कुल 32 वोट मिले. इन सभी सीटों पर शुक्रवार को ही चुनाव संपन्न हुआ था. नतीजों के साथ ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया.
वरिष्ठ नेता ने दी बधाई
पार्टी बयान के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान जम्मू-कश्मीर से विजयी हुए हैं. उन्हें कुल 58 वोट मिले. फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ नेता विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मौजूद रहे. विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने का यह समारोह राज्य के राजनीतिक माहौल को उत्साहपूर्ण बना गया.



