FEATURED

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा नृत्य किया प्रस्तुत……… कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार डी. के. शर्मा और मेघा तिवारी को किया गया सम्मानित…….

मेघा तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर(छत्तीसगढ़ ) l
अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में बाबूलाल ज्वेलर्स की ओर से चांदी के सिक्के,
तन्वी साड़ी – साड़ियों का प्रायोजन
तत्व उपहार हैम्पर्स सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

प्रथम पुरस्कार – मौसम लूनिया

बेस्ट ड्रेस – अर्चना, पायल एवं श्रेया नायक

बेस्ट गरबा – परमवीर, नमन, तान्या एवं टीना
साथ ही लकी ड्रा के माध्यम से भी कई बच्चों ने विशेष पुरस्कार जीते।
सहयोगी संस्थाएँ व आयोजन टीम

कार्यक्रम का स्पॉन्सर अष्टविनायक रियलिटीज़ रहा, जिसे यंग इंडियंस (YI) का सहयोग प्राप्त हुआ।

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर – अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल एवं सदस्य

हरसंभव फाउंडेशन – अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी एवं सदस्य

अर्णा फाउंडेशन – अध्यक्ष रूना शर्मा

चालिए दान करे टीम – सचिव आकांक्षा के नेतृत्व में

वाई आय टीम – एक्सेसिबिलिटी चेयर अवनेट छाबड़ा व गरिमा अग्रवाल

महेश्वरी समाज – पीपी निलेश मूंदड़ा के नेतृत्व में

अर्पण दिव्यांग कल्याण समिति – अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शर

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राकेश पांडे, अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी, प्राचार्य कमलेश शुक्ला ,भूतपूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं गिरीश दुबे , और विशेष अतिथि ममता सोनू तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन का उत्कृष्ट कार्य सीमा छाबड़ा ने किया, जिससे वातावरण और भी खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्की लोहाना तथा विशेष अतिथि ममता सुराना रहे।

इन बच्चों को देखकर लगता ही नहीं कि यह बच्चे दिव्यांग बच्चे हैं।ऐसा लगता है की यह साधारण बच्चे ही है जो अपनी कला से इतना अच्छा गरबा खेल रहे है।

Related Articles

Back to top button