BF से गुपचुप सगाई अफवाहों के बाद हुमा का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- अपने काम से काम रखो’

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म ‘बयान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी के चलते भी हुमा चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से गुपचुप सगाई कर ली है।
साउथ कोरिया पहुंचीं हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने अपनी सगाई की उड़ती अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सगाई की खबर पर रिएक्ट किया है। हुमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक व्यंजन की तस्वीर है। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि वे साउथ कोरिया में हैं।
लिखा- ‘काम से काम रखो’
हुमा ने इस फोटो के साथ जो मैसेज लिखा है, वह गौर करने वाला है। उन्होंने लिखा है, ‘सभी लोगों को शांत रहने की जरूरत है और अपने काम से काम रखो’। उन्होंने आगे लिखा है कि वे साउथ कोरिया में लैंड हो गई हैं। हुमा ने फ्लाइट से खाने की फोटो शेयर की है। साझा की गई तस्वीर में बाउल में सूपी नूडल्स दिखाई दे रहे हैं।
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित, दोनों लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म ‘बयान’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित मौजूद रहे। इसके अलावा हुमा कुरैशी की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल इकबाल की शादी में भी रचित शामिल हुए थे।



