बकावंड में बिजली सड़क पानी के मांग को लेकर मुक्ति मोर्चा ने पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन

मुक्ति मोर्चा ने कहा – समय में समस्याओं का हल नहीं हुआ तो मुक्ति मोर्चा आंदोलन करेगा
जगदलपुर बकावंड।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष श्री नीलांबर भद्रे के नेतृत्व में आज जनहित में बुनियादी आवश्यकताओं के साथ समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बकावंड जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सोपा गया है।
मुक्ति मोर्चा के युवा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नीलांबर ने बताया कि बकावंड की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही हैं विकास के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं पर हकीकत यह है कि यहां न पीने को ठीक से पेयजल की व्यवस्था है ना ही बिजली और सड़क की ।
श्री नीलांबर ने कहा कि हमने मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन सोपा है और व्याप्त समस्याओं की निराकरण की मांग की है अगर समय रहते समस्याओं का हल नहीं किया जाता है तो मुक्ति मोर्चा को मजबूरन सड़क पर आंदोलन के लिए निकलना पड़ेगा।
इस अवसर मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कश्यप ,मंडल अध्यक्ष नोवि निषाद लखीराम बघेल, रमेश कश्यप चेतराम कश्यप, नरपति बघेल एवं अन्य उपस्थित थे।



