शाबाश बच्चों…राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बस्तर के बच्चों छोड़ी छाप


प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँचों संभाग – रायपुर, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर एवं सरगुजा से चयनित कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिला कलेक्टर बस्तर हरीश एस, संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ,खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह संपूर्ण तैयारी की गई थी।
प्रतिभागियों के लिए आयोजकों की ओर से ₹25000 की राशि घोषित की गई है।
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।एससीईआरटी, रायपुर
प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़, स्कूल शिक्षा विभाग, गृह एवं परिवहन विभाग तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एससीईआरटी रायपुर में किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँचों संभाग – रायपुर, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर एवं सरगुजा से चयनित कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज को यह संदेश देना था कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करना, उन्हें समय पर अस्पताल पहुँचाना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर विद्यार्थियों ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, तेज रफ्तार से बचाव, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने से परहेज़ और यातायात नियमों के पालन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सारगर्भित पक्ष और तर्क प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा शिक्षा जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें, तो अनावश्यक सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित यात्रा करने और सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर श्री जे पी रथ, अतिरिक्त संचालक , श्री के कुमार, संयुक्त संचालक, श्री रामानंद कुंजाम ,उप संचालक वित्त,श्री एससीईआरटी,मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के संदेश को समाज तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया।
बस्तर संभाग का शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की तीन-टीम चयनित होकर गई थी। जिसमें से प्रथम स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के विद्यार्थी थे। दूसरे तथा तीसरे स्थान पर कांकेर के प्रतिभागी थे।
सभी 15 दलों के प्रदर्शन के पश्चात सभी को परिणाम का इंतजार था। जब परिणाम घोषित किया गया तब बस्तर संभाग के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल की जैसे ही घोषणा हुई सभी खुशी से उछल पड़े। द्वितीय स्थान पर आए हुए प्रतिभागियों के लिए आयोजकों की ओर से ₹25000 की राशि घोषित की गई है।
जिला कलेक्टर बस्तर हरीश एस, संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ,खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह संपूर्ण तैयारी की गई थी।
इसके प्रतिभागी थे पृथ्वी नाग, सक्षम जैन, इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा, तिषा ठाकुर,समग्र जैन ,सोनी मौर्य, मोक्ष ठाकुर ,हेमेश्वरी सेठिया , पुरुषोत्तम बघेल,विकास कुमार कश्यप सभी प्रतिभागियों ने मंच पर बहुत अच्छे से अपनी बातें रखी।
संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने कहा कि विद्यार्थियों ने लगातार मेहनत किया इसी का परिणाम है इन्होंने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए मैं उनकी सतत मेहनत शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन अभिभावकों का साथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों के विश्वास को श्रेय जाता है।
प्राचार्य ने आगे कहा कि शिक्षक शिक्षिकाओं , अधिकारियों अभिभावकों ने बधाइयां दी उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
बच्चों के मार्गदर्शक में प्रमुख रूप से इरम रहीम, नीलम भास्कर, भूमिका साहा , काजल यादव के साथ सभी शिक्षक शिक्षकों का मार्गदर्शन था।



